छत्तीसगढ़
कांग्रेस ने नगर निगमों में किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 10 शहरों में बदले नेता प्रतिपक्ष और उप नेता
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने नगर निगमों में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई सूची जारी की है। यह निर्णय...

17, April, 2025 | रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने नगर निगमों में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई सूची जारी की है। यह निर्णय पार्टी की प्रदेश प्रभारी समिति (PCC) द्वारा लिया गया है, जिसके तहत राज्य के 10 प्रमुख नगर निगमों में पार्षदों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
रायपुर में बदला गया पुराना निर्णय
रायपुर नगर निगम में पहले संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन अब आदेश संशोधित करते हुए आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष और जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
नगर निगमवार नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
रायपुर
- नेता प्रतिपक्ष: आकाश तिवारी
- उप नेता प्रतिपक्ष: जयश्री नायक
बिलासपुर
- नेता प्रतिपक्ष: भरत कश्यप
- उप नेता प्रतिपक्ष: संतोषी रामा बघेल
दुर्ग
- नेता प्रतिपक्ष: संजय कोहले
- उप नेता प्रतिपक्ष: विजयंत पटेल
राजनांदगांव
- नेता प्रतिपक्ष: संतोष पिल्लै
- उप नेता प्रतिपक्ष: मुकेश साहू
जगदलपुर
- नेता प्रतिपक्ष: राजेश चौधरी
- उप नेता प्रतिपक्ष: कोमल सेना
कोरबा
- नेता प्रतिपक्ष: कृपा राम साहू
- उप नेता प्रतिपक्ष: डॉ. रामगोपाल कुर्रे
रायगढ़
- नेता प्रतिपक्ष: शेख सलीम नियारिया
- उप नेता प्रतिपक्ष: विकास ठेठवार
अंबिकापुर
- नेता प्रतिपक्ष: सफी अहमद
- उप नेता प्रतिपक्ष: निम्मन राशि एक्का
चिरमिरी
- नेता प्रतिपक्ष: गायत्री बिरहा
- उप नेता प्रतिपक्ष: मोहम्मद इकराम
धमतरी
- नेता प्रतिपक्ष: दीपक सोनकर
- उप नेता प्रतिपक्ष: सत्येन्द्र देवांगन विशु




