छत्तीसगढ़

Jagannath Rath Yatra 2025: रायपुर में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे रथ यात्रा का शुभारंभ

Jagannath Rath Yatra 2025: राजधानी रायपुर आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के पावन पर्व में पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर...

रायपुर। Jagannath Rath Yatra 2025: राजधानी रायपुर आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के पावन पर्व में पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के दर्शन को उमड़ पड़े। पारंपरिक विधि-विधान और वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान को रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा।

इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। परंपरा अनुसार, दोनों अतिथि “सोने की झाड़ू” लगाकर ‘छेरा पहरा’ रस्म निभाएंगे, जो रथ यात्रा का शुभारंभ मानी जाती है।

भक्ति और सेवा का प्रतीक ‘छेरा पहरा’

जगन्नाथ रथ यात्रा की सबसे पवित्र परंपराओं में से एक है ‘छेरा पहरा’, जिसमें भगवान के रथ के आगे सोने की झाड़ू से सफाई की जाती है। यह परंपरा भक्ति, सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच यह रस्म पूरी की जाएगी। झाड़ू लगाने के साथ-साथ सुगंधित जल का छिड़काव कर रथों को प्रणाम किया जाएगा। यह मान्यता है कि इस परंपरा से भगवान के मार्ग को पवित्र और मंगलकारी बनाया जाता है।

सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

रथ यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और सहायता केंद्र लगाए गए हैं। पुलिस बल के साथ-साथ स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारु रहे।

राजधानी में दिखा भक्ति का अद्भुत दृश्य

जगन्नाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी थी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर आयु वर्ग के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे। यात्रा के दौरान भगवान का रथ नगर भ्रमण करेगा और फिर शाम को वापसी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button