chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG SARKARI JOB | छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा में 700 पदों पर भर्ती, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

 

रायपुर, 14 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से न केवल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

625 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती

भर्ती में सबसे बड़ा हिस्सा सहायक प्राध्यापक के 625 पदों का है। इन पदों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता और शोध कार्यों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

25 क्रीड़ा अधिकारी पदों पर स्वीकृति

महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 25 क्रीड़ा अधिकारी पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

50 ग्रंथपाल पद होंगे भरे

इसके अलावा 50 ग्रंथपाल पदों की भर्ती से पुस्तकालयों का संचालन और भी सशक्त होगा और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह फैसला प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सीखने का अवसर मिलेगा।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि शिक्षा को प्राथमिकता देना सरकार की प्रतिबद्धता है और 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति इसी दिशा में एक बड़ा निर्णय है। इससे न केवल युवाओं को अवसर मिलेंगे, बल्कि प्रदेश की उच्च शिक्षा प्रणाली भी मजबूत होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते 21 माह में राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आदिम जाति विकास सहित कई विभागों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी की है। वहीं, शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती भी प्रक्रियाधीन है। सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं में बड़े पैमाने पर युवाओं को अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button