hindi newsनेशनलमनोरंजन

SALMAN KHAN | RSS के मंच पर दिखे सलमान, भागवत बोले – ‘कॉलेज वाले कॉपी करते हैं फैशन’

 

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर आयोजित ‘संघ यात्रा के 100 साल: नए क्षितिज’ कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री ने माहौल बदल दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही सलमान वेन्यू पर पहुंचे, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इस कार्यक्रम में हेमा मालिनी और पूनम ढिल्लों जैसी दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सलमान की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि कॉलेज के छात्र उनका फैशन कॉपी करते हैं। “जब उनसे पूछा जाता है क्यों, तो जवाब मिलता है सलमान ऐसा करते हैं।” भागवत ने कहा कि समाज में अच्छे मूल्य भी ऐसे ही फैशन बनने चाहिए।

इधर, सलमान हाल ही में जैकी श्रॉफ के जन्मदिन समारोह में भी अचानक पहुंचे थे। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सलमान ने कम समय के नोटिस पर आकर सबको सरप्राइज दिया। उन्होंने सलमान को सीनियर्स का सम्मान करने वाला स्टार बताया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी टकराव पर आधारित है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी नजर आएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button