chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

IPL 2026 | दूसरे फेज में रायपुर को 2 बड़े मैच, SRK आने की चर्चा से हाईप

 

रायपुर। रायपुर में क्रिकेट का माहौल एकदम गर्म हो गया है। IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल सामने आते ही शहर में एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच गया है। 10 और 13 मई को शहीद वीरनारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जहां लगातार दो मैच Royal Challengers Bengaluru के होंगे।

पहला मुकाबला 10 मई को Mumbai Indians के खिलाफ और दूसरा 13 मई को Kolkata Knight Riders से होगा। अब असली चर्चा यहां से शुरू होती है… KKR के मैच में Shah Rukh Khan के रायपुर आने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन इसी खबर ने फैंस का जोश डबल कर दिया है।

इस बार सिर्फ मैच नहीं, पूरा एक्सपीरियंस अपग्रेड होने वाला है। VIP सीट्स, गोल्ड-प्लैटिनम कैटेगरी, बेहतर फैसिलिटी… सबकुछ हाई लेवल पर तैयार किया जा रहा है। पिछले हादसों से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा और मैनेजमेंट पर खास फोकस है, ताकि कोई गड़बड़ी ना हो।

कुल मिलाकर… इस बार रायपुर में सिर्फ मैच नहीं, पूरा IPL फील मिलने वाला है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button