chhattisgarhhindi newsखेलछत्तीसगढ़

RAIPUR POLICE WARNING | IPL से पहले सट्टेबाजों पर पुलिस का वार!

 

रायपुर। IPL शुरू होने से पहले ही रायपुर में सट्टेबाजों की हलचल तेज हो गई है, लेकिन इस बार पुलिस पूरी तैयारी में है। रायपुर पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी जारी कर दी है “कानून के साथ मत खेलना, वरना मैच नहीं, जेल देखनी पड़ेगी।”

पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में ही सट्टेबाजों को समझाया है कि अब ‘चेज’ करने में कानून की टीम माहिर है और जो भी बेटिंग करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई तय है।

इतना ही नहीं, फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से भी दूरी बनाने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई इस ‘पार्टनरशिप’ में शामिल हुआ, तो उसे भी सीधा जेल जाना पड़ेगा।

मतलब साफ है इस बार IPL में अगर सट्टा खेला, तो खेल खत्म… और सीधा जेल की पारी शुरू।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button