chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BASTAR EARTHQUAKE | बस्तर में तेज झटकों से लोग घरों से बाहर भागे ..

 

बस्तर. बस्तर संभाग में शुक्रवार देर रात अचानक धरती हिल गई और लोग घबराकर नींद से उठकर घरों से बाहर निकल आए। रात करीब 11:31 बजे आए इन झटकों ने कुछ सेकंड में ही पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। झटके जमीन के सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे से आए, इसलिए असर ज्यादा महसूस हुआ।

जगदलपुर समेत बस्तर के कई इलाकों में लोगों ने साफ तौर पर कंपन महसूस किया। कई जगहों पर लोग एहतियातन बाहर निकल आए। राहत की बात ये रही कि किसी तरह की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इस घटना का असर CCTV कैमरों में भी कैद हुआ है, जहां इमारतों और सामान को हिलते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

खास बात ये है कि बस्तर को आमतौर पर भूकंप के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है, ऐसे में अचानक आए ये झटके लोगों के साथ-साथ विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बन गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button