FAKE MEDICINE RACKET | इंदौर से नकली दवा सप्लाई, CG में बिक्री…

रायपुर। रायपुर में नकली दवाओं का बड़ा खेल पकड़ा गया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इंदौर से नकली दवाएं मंगाकर छत्तीसगढ़ के बाजार में खपा रहे थे।
पूरा मामला तब खुला जब गोगांव के एक ट्रांसपोर्ट में नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई। जांच आगे बढ़ी तो कनेक्शन सीधे इंदौर तक पहुंच गया। इसके बाद ड्रग विभाग ने सारंगढ़ और भाठापारा के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की, जहां से इस रैकेट की परतें खुलती चली गईं।
इस केस में एक बड़ा मोड़ तब आया जब सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने सप्लायर रोचक अग्रवाल और दो मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब जांच इस बात की हो रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।



