chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ANIL TUTEJA BAIL | सुप्रीम कोर्ट से बड़ा फैसला, अनिल टुटेजा को जमानत

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF घोटाले से जुड़े रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, लेकिन साथ ही साफ निर्देश दिया है कि वे छत्तीसगढ़ में नहीं रहेंगे ताकि किसी गवाह पर असर न पड़े।

कोर्ट ने कहा कि टुटेजा को एक हफ्ते के अंदर अपना नया पता देना होगा और हर सुनवाई में हाजिर रहना जरूरी होगा।

राज्य सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए उन्हें कई घोटालों में शामिल बताया, जबकि टुटेजा की तरफ से दलील दी गई कि वे ढाई साल से जेल में हैं और उनका सीधा रोल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं था।

अब कोर्ट के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button