chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR | विधायक मोबाइल चोरी पर DCP से TI तक मैदान में, 10 घंटे में आरोपी दबोचा

रायपुर। रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 10 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया है।
आरोपी की पहचान मणिचंद्र ध्रुव के रूप में हुई है, जो सिंघानिया बिल्डर में चौकीदारी का काम करता है। पुलिस ने इस केस में 150 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली और अलग-अलग टीमें लगाकर जांच तेज की थी।
घटना सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान भारत माता चौक के पास हुई थी, जब बाइक सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया था और फरार हो गया था।
इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी अब गिरफ्त में है।



