chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIGARH FIRE | हाईवे पर कबाड़ दुकान में भीषण आग, धुएं से भरा इलाका

 

रायगढ़. रायगढ़ में नेशनल हाईवे छातामुड़ा बाईपास पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हीरो शोरूम के बगल में स्थित कबाड़ दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा इलाका धुएं से भर गया और अफरा-तफरी मच गई।

आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नेशनल हाईवे का एक हिस्सा अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया।

सबसे राहत की बात यह रही कि पास में स्थित हीरो शोरूम में खड़ी बाइकों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और कारणों की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button