hindi newsनेशनल

MONSOON FORECAST | IMD का बड़ा अलर्ट! इस साल कमजोर रहेगा मॉनसून

 

रायपुर। देश में इस साल मॉनसून को लेकर बड़ी चिंता वाली खबर सामने आई है। मौसम विभाग IMD ने 2026 के मॉनसून का नया अनुमान जारी करते हुए साफ कहा है कि इस बार बारिश सामान्य से कम हो सकती है। पहले जहां बारिश का अनुमान 92% था, अब उसे घटाकर 90% कर दिया गया है।

मतलब साफ है… इस साल कई राज्यों में पानी की किल्लत, खेती पर असर और गर्मी का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। सबसे ज्यादा चिंता जून महीने को लेकर जताई गई है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई इसी समय शुरू होती है।

IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और दक्षिण के कई हिस्सों में कम बारिश हो सकती है। वहीं यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में लू के दिन भी ज्यादा रहने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने इसके पीछे अल-नीनो को बड़ी वजह बताया है। कहा जा रहा है कि प्रशांत महासागर में बन रही अल-नीनो की स्थिति भारत के मॉनसून को कमजोर कर सकती है।

कम बारिश का असर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहेगा। जल संकट, बिजली उत्पादन और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी इसका असर पड़ सकता है। यही वजह है कि राज्यों को अभी से पानी बचाने और सूखे से निपटने की तैयारी करने को कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button