CG POLICE TRANSFER | कई इंस्पेक्टर और SI के तबादले …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर जिलों में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दोनों जिलों के एसपी ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं।
दुर्ग में एसएसपी विजय अग्रवाल ने 4 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों को नई पोस्टिंग दी है। वहीं बिलासपुर में भी कई थानों के इंचार्ज बदले गए हैं।

दुर्ग में निरीक्षक श्रद्धा पाठक को कंट्रोल रूम भिलाई से थाना अंडा भेजा गया है, जबकि महेश ध्रुव को उतई से भिलाई कंट्रोल रूम ट्रांसफर किया गया। इसी तरह कई अधिकारियों की पोस्टिंग में फेरबदल किया गया है।
बिलासपुर में निरीक्षक निलेश पांडेय को रतनपुर थाना भेजा गया, उमेश साहू को अजाक से सकरी ट्रांसफर किया गया और कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।



