chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SITAPUR CONTROVERSY | गिरफ्तारी से पहले बड़ा हंगामा, BJP विधायक को समर्थकों ने रोका

 

सीतापुर. छत्तीसगढ़ के सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो अपनी गिरफ्तारी देने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही सीन पलट गया। अंबिकापुर जाते वक्त बतौली में उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। हालात ऐसे बने कि विधायक को वापस लौटना पड़ गया।

इधर मामला पहले से ही गरम है क्योंकि विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप है और दोनों तरफ से FIR दर्ज हो चुकी है। दूसरी तरफ प्रदेशभर में तहसीलदारों की हड़ताल चल रही है, जिससे सरकारी कामकाज भी ठप पड़ गया है।

विधायक का कहना है कि वे खुद गिरफ्तारी देने जा रहे थे और किसी तरह का बवाल या भीड़ की जरूरत नहीं है। लेकिन जमीनी हालात में समर्थकों का विरोध और प्रशासनिक तनाव ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button