chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
POSTER CONTROVERSY | फर्जी पोस्टर वायरल होने पर क्या बोले अमित जोगी ?

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बकरीद शुभकामना पोस्टर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्टर में गाय की तस्वीर के साथ बधाई संदेश दिखने के बाद माहौल गरमा गया।
इस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने साफ कहा कि यह पोस्टर उनके आधिकारिक अकाउंट से जारी नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, किसी ने उनकी असली पोस्ट को एडिट करके फर्जी तरीके से वायरल कर दिया है।
अमित जोगी ने इसे समाज में नफरत फैलाने की साजिश बताया और कहा कि उनके फेसबुक पेज पर असली बधाई पोस्ट मौजूद है, जिसे कोई भी देख सकता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और FIR की मांग की है।



