hindi newsनेशनल

NEET PAPER LEAK | NTA को UPSC से सीखने की नसीहत

 

रायपुर डेस्क। NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होगी, तब तक पेपर लीक जैसी समस्याएं खत्म नहीं होंगी।

कोर्ट ने NTA को UPSC जैसे संस्थानों से सीख लेने की सलाह दी, जो बिना पेपर लीक के बड़े स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करते हैं। साथ ही केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया गया है कि NTA को भविष्य में और मजबूत व जवाबदेह कैसे बनाया जाएगा।

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित निगरानी समिति ने बताया कि NEET परीक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए दिए गए अधिकांश सुझाव लागू किए जा चुके हैं।

इसके बावजूद कोर्ट ने हाल की परेशानियों पर सवाल उठाए और साफ संकेत दिया कि परीक्षा प्रणाली में अभी भी कई खामियां दूर करना बाकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button