chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAHUL GANDHI RAIPUR VISIT | राहुल गांधी का मैगी ब्रेक!

 

रायपुर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायपुर दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। प्रशिक्षण शिविर में दिनभर बैठकों के बाद शाम को एयरपोर्ट जाते समय उनका काफिला नवा रायपुर के चर्चित मैगी पॉइंट पर अचानक रुक गया।

यहां राहुल गांधी ने आम लोगों की तरह बैठकर मैगी खाई और चाय का भी आनंद लिया। जैसे ही उनकी मौजूदगी की खबर फैली, आसपास भीड़ जमा हो गई और लोग सेल्फी लेने लगे। कुछ देर उन्होंने लोगों से अनौपचारिक बातचीत भी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल गांधी का यह सहज और सादा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनके मैगी खाने की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इससे पहले दिनभर उन्होंने रायपुर में कांग्रेस के संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और जिला अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। एयरपोर्ट लौटते समय उनका यह अनोखा स्टॉप दिनभर की राजनीतिक हलचल के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button