CG CABINET RESHUFFLE | दिल्ली दौड़े CM-मंत्रियों की टीम, बड़ा सियासी खेल?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज दिल्ली दौरे ने हलचल मचा दी है। पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल दिल्ली रवाना हुए, और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी दोपहर बाद दिल्ली जा रहे हैं।
सीएम के साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत भी जा रहे हैं, जिससे इस दौरे को सिर्फ सामान्य विजिट नहीं माना जा रहा। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात जैसे मुद्दे भी एजेंडे में हो सकते हैं।
लेकिन सियासी गलियारों में असली चर्चा कुछ और ही है। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही बैठकों और अब इस दिल्ली दौरे को जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है।



