chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR PROTEST | रायपुर में दो जगह प्रदर्शन, मुद्दा एक

 

रायपुर। चुनाव आयोग के खिलाफ गुरुवार को राजधानी में दो अलग-अलग प्रदर्शन हुए। आंबेडकर चौक पर INDIA गठबंधन से जुड़े दलों ने संयुक्त प्रदर्शन कर मशाल रैली निकाली, जबकि आम आदमी पार्टी ने महिला थाना चौक पर अलग से धरना देकर राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया।

आंबेडकर चौक पर कांग्रेस, CPI, CPM, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, SIR और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया। इसके बाद मशाल रैली निकाली गई। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग रखी गई।

वहीं महिला थाना चौक पर AAP ने प्रदेश स्तरीय धरना दिया। पार्टी के मुताबिक प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों से कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने किया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए SIR और फॉर्म-6 व फॉर्म-7 से जुड़े मामलों पर सवाल किए।

दोनों प्रदर्शनों में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे, लेकिन आयोजन अलग-अलग किए गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।

इस बीच चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ पक्ष विपक्ष के आरोपों को खारिज करते रहे हैं। ऐसे में रायपुर से लेकर दिल्ली तक चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर राजनीतिक विरोध लगातार तेज होता दिख रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button