chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG NAXALS WEAPONS | नक्सलियों का खजाना बरामद!

 

नारायणपुर. नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली बड़ी कामयाबी हासिल की है। टेकला और तोयामेटा के जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा और 24 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि नक्सलियों ने जंगलों और पहाड़ियों में भारी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया और टेकला इलाके से INSAS रायफल, दो SLR, दो .303 रायफल, दो 30-ओसी बंदूक, एक BGL लॉन्चर और एक सिंगल शॉट गन बरामद की।

इसके अलावा सैकड़ों जिंदा कारतूस, मैग्जीन, डेटोनेटर और बायोफेंग संचार उपकरण भी जब्त किए गए। वहीं छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल से 24 लाख रुपए की नकद राशि बरामद होने से नक्सली संगठन को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जंगलों में छिपाए गए हथियारों और संसाधनों की तलाश अब और तेज की जाएगी। लगातार चल रहे एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों की संचालन क्षमता कमजोर पड़ रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और विकास को और मजबूती मिल सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button