chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | कच्ची दीवार बनी काल, दो बच्चियों की मौत

 

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक कच्ची और जर्जर दीवार अचानक गिर गई और दो मासूम बच्चियों की जान चली गई।

घटना राउरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि घर में खाना खाने के बाद महिलाएं और बच्चे बर्तन साफ कर रहे थे। इसी दौरान 12 साल की वंशिक कोशले और 10 साल की राधिका कोशले अपनी बुआ के साथ पास में मौजूद थीं। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और तीनों मलबे में दब गए।

हादसे में दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेमेतरा हादसा, कच्ची दीवार गिरने से मौत, राउरपुर गांव घटना, छत्तीसगढ़ दर्दनाक हादसा, दो बच्चियों की मौत बेमेतरा, ग्रामीण हादसा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button