chhattisgarhछत्तीसगढ़

SHAKTHISAT MISSION INDIA | रायपुर की बेटी अंतरिक्ष मिशन में, 108 देशों में चुनी गई …

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की 14 वर्षीय छात्रा महिमा राजपूत का चयन अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT मिशन के लिए हुआ है। खास बात यह है कि महिमा अब 108 देशों के छात्रों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रायपुर के गुढ़ियारी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली महिमा अगस्त में दिल्ली में होने वाली 8 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगी। यहां उन्हें सैटेलाइट निर्माण और स्पेस टेक्नोलॉजी की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

ShakthiSAT एक ग्लोबल स्पेस प्रोग्राम है, जिसे स्पेस किड्स इंडिया ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य दुनिया भर की स्कूली छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और सैटेलाइट इंजीनियरिंग से जोड़ना है।

इस मिशन के तहत पहले 108 देशों की करीब 12 हजार छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई। 21 मॉड्यूल, 365 पाठ और 120 घंटे की ऑनलाइन ट्रेनिंग के बाद हर देश से एक सर्वश्रेष्ठ छात्रा का चयन किया गया। भारत की ओर से यह सम्मान रायपुर की महिमा राजपूत को मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी महिमा को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button