chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़नेशनल

TEEJAN BAI DEATH | तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी और सीएम साय ने क्या कहा ?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और पंडवानी की सबसे बुलंद आवाज अब हमेशा के लिए थम गई है। पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात लोक कलाकार तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। सुबह करीब 3:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं तीजन बाई का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत कला और प्रस्तुति के दम पर छत्तीसगढ़ की पंडवानी को वैश्विक पहचान दिलाई। उनका जाना भारतीय कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

तीजन बाई ने महाभारत की कहानियों को अपनी दमदार आवाज, अभिनय और अनूठी शैली से ऐसा जीवंत किया कि देश ही नहीं, विदेशों में भी लोग उनके मुरीद हो गए। हजारों मंचों पर प्रस्तुति देकर उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी लोक संस्कृति की सबसे बड़ी गाथाकार को खो दिया है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

तीजन बाई का जाना केवल एक कलाकार का निधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक विरासत के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत माना जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button