AMIR KHAN WEDDING | 61 की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई पारी

रायपुर डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है और इस समारोह की पहली तस्वीर भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद रहे। तस्वीर में आमिर कथित तौर पर शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य भी साथ दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर की मां जीनत और बेटे आजाद भी इस खास मौके पर मौजूद थे। वहीं, गौरी के बेटे की मौजूदगी ने इस पारिवारिक समारोह को और भावुक बना दिया।
लुक की बात करें तो आमिर ने अपने पुराने अंदाज को बरकरार रखते हुए साधारण ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना, जबकि गौरी पारंपरिक गोल्डन-बेज सूट में नजर आईं। सादगी और पारिवारिक गर्मजोशी से भरी इस कथित शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है।
हालांकि, इस विवाह और वायरल तस्वीर को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।



