chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MAHADEV BETTING CASE | महादेव सट्टा मामले में जांच का नया मोड़!

 

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में जांच का दायरा अब सट्टे से कमाई गई रकम के निवेश तक पहुंच गया है। जांच एजेंसियों को प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के रायपुर और बिलासपुर के होटल, क्लब और रेस्टोरेंट कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपये निवेश किए जाने के सुराग मिले हैं। अब एसीबी-ईओडब्ल्यू भी इस मामले में पूछताछ कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सात बड़े प्रतिष्ठानों और पंडरी के एक क्लब के बैंक खातों की जांच की जा रही है। एजेंसियां निवेश की रकम, साझेदारी के दस्तावेज और लेनदेन का मिलान कर रही हैं। बिलासपुर में भी होटल और क्लब कारोबार में करीब 10 करोड़ रुपये निवेश किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि रकम सीधे कारोबार में लगाई गई या अलग-अलग लोगों और कंपनियों के जरिए निवेश किया गया। संबंधित होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों से पूछताछ भी हो सकती है।

महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े लोगों पर हवाला, फर्जी बैंक खातों और विदेशों में संपत्तियां खरीदने के आरोप हैं। ईडी के आकलन के मुताबिक, नेटवर्क से अपराध की कमाई 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। हालांकि यह जांच एजेंसी का अनुमान है, अंतिम रूप से साबित रकम नहीं।

अब जांच का फोकस सट्टे की कमाई से खड़े किए गए कारोबार और निवेश के नेटवर्क पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button