chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BILASPUR AIRPORT UPGRADATION | बिलासपुर एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट नाराज, सरकार को दो टूक!

 

बिलासपुर। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार एयरपोर्ट का विकास नहीं करना चाहती, तो इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को सौंप देना चाहिए। साथ ही सरकार पूर्व में दिए शपथपत्र और वादों से पीछे नहीं हट सकती।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में विकसित करने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये की जरूरत है, लेकिन सरकार के पास इतनी राशि नहीं है। कम यात्रियों के कारण लगातार घाटा होने की बात भी रखी गई। सरकार का कहना था कि विमानन कंपनियां बड़े विमानों के संचालन की गारंटी दें, तभी अपग्रेडेशन संभव होगा।

इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा अधिकारी पहले किए गए वादों से अपनी इच्छा से पीछे नहीं हट सकते। साल 2017 से लंबित इस मामले में कोर्ट ने सरकार से संचालन और विकास को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने कहा है।

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ और नए ATC टावर के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंत्रालय में पांच महीने से अटका है। कुल 103 करोड़ रुपये जारी होने पर आधे से ज्यादा जरूरी काम हो सकते हैं।

मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी। अब सरकार के जवाब पर नजर रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button