chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति कब?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष का पद खाली होने से भर्ती, पदोन्नति और अन्य महत्वपूर्ण मामलों के निराकरण में देरी हो रही है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने चिंता जताई है और राज्यपाल रमेन डेका से आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करने की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि लोक सेवा आयोग राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है। यहां शासकीय सेवाओं में भर्ती, चयन और पदोन्नति जैसी प्रक्रियाएं संचालित होती हैं। अध्यक्ष का पद रिक्त रहने से आयोग के कामकाज और जरूरी मामलों के निराकरण पर असर पड़ रहा है।

संघ का कहना है कि पदोन्नति के मामले लंबित होने से पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवागत हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें आर्थिक और अन्य सेवा संबंधी लाभ भी समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।

कमल वर्मा ने कहा कि आयोग में अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली रहना उचित नहीं है। नियुक्ति प्राथमिकता से होनी चाहिए, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण हो सके।

संघ ने राज्यपाल से नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और लंबित पदोन्नति समेत अन्य मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button