CG TRANSFER BREAKING | RTO में बड़ा फेरबदल, सालों से जमे क्लर्कों की बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में लंबे समय से एक ही कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को अब दूसरी जगह भेज दिया गया है। प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में करीब पांच दर्जन क्लर्कों का तबादला किया गया है। इनमें कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो पिछले 10 से 15 साल से एक ही कार्यालय में काम कर रहे थे।
राज्य शासन ने गुरुवार सुबह तबादला आदेश जारी किया। आदेश के बाद परिवहन विभाग के मैदानी अमले में हलचल तेज हो गई है।

इस फेरबदल के तहत अलग-अलग जिलों और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में पदस्थ क्लर्कों को नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से एक ही कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के कार्यस्थल बदलने से विभागीय व्यवस्था में भी बदलाव होने की संभावना है।
तबादला सूची में ऐसे कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिनका एक ही कार्यालय में कार्यकाल 10 से 15 साल तक पहुंच गया था। अब उन्हें दूसरे कार्यालयों में भेजा गया है।
क्लेरिकल स्तर पर हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को विभाग के पिछले कुछ वर्षों के महत्वपूर्ण बदलावों में माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद RTO कार्यालयों के रोजमर्रा के कामकाज और जिम्मेदारियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।



