chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG TRANSFER BREAKING | 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले ..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादले के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालना होगा। शासन ने सभी को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि, इस आदेश में एक विशेष छूट भी दी गई है। जनगणना कार्य और ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों पर यह तबादला आदेश लागू नहीं होगा।
विभागीय स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित कर्मचारियों की नई पदस्थापना के अनुसार कामकाज शुरू होगा। आदेश में कुल 43 अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।



