chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SURAJPUR CONGRESS PROTEST | भारी बारिश में PM का पुतला फूंका, रोकती रह गई पुलिस

 

सूरजपुर. सूरजपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की और कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।

हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर पुतला जलाने में सफल रहे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर कुछ देर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button