CGPSC SCAM 2026 | टामन सोनवानी की गिरफ़्तारी पर क्या बोले सीएम साय ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में जांच अब और तेज हो गई है। पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सोनवानी को अदालत ने 7 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया, कथित वित्तीय लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।
CM साय ने कहा कि CGPSC घोटाले की निष्पक्ष जांच जारी है और जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंच रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
ED की एंट्री के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ गया है। एजेंसियां टामन सोनवानी से पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और कथित आर्थिक लेन-देन की कड़ियां खंगाल रही हैं।



