hindi newsनेशनल
RBI POLYMER NOTES | कागज के नोटों की जगह आएंगे प्लास्टिक वाले नोट?

रायपुर डेस्क। भारत में अब 10 और 20 रुपये के नोटों का लुक और मटेरियल बदल सकता है। छोटे नोट जल्दी फटने और खराब होने की समस्या को देखते हुए RBI पॉलीमर यानी प्लास्टिक आधारित नोटों के ट्रायल की तैयारी कर रहा है।
ये नोट कागजी नोटों के मुकाबले ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले हो सकते हैं। पानी, नमी और धूल से भी इनके जल्दी खराब होने की संभावना कम होगी। साथ ही, इनमें आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स जोड़कर नकली नोटों पर भी लगाम लगाने की कोशिश की जा सकती है।
हालांकि, अभी यह योजना ट्रायल स्टेज पर है। अगर प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में भारत में पॉलीमर करेंसी का इस्तेमाल बढ़ सकता है।



