chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BREAKING | ट्रक से टकराई BJP प्रदेश अध्यक्ष की कार

रायपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी इनोवा कार झांसी हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे जा टकराई।
हादसे में किरण सिंहदेव और कार चालक घायल हुए हैं। दोनों को पहले तालबेहट सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किरण सिंहदेव की कमर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं।
पुलिस के अनुसार हादसा झरर घाट के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। करीबियों का कहना है कि किरण सिंहदेव की हालत फिलहाल स्थिर है और गंभीर खतरे की कोई सूचना नहीं है।



