chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | BSP लोहा चोरी में बड़ा शिकंजा!

 

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के बहुचर्चित लोहा चोरी कांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस ने वैशाली नगर के रसूखदार कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उसकी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की और फिर गिरफ्तारी कर ली।

पुलिस के मुताबिक, भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर संचालित हो रही थीं। जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सबूतों से उसके कथित संबंध सामने आए। इसी आधार पर कार्रवाई की गई।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक GM, AGM समेत 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ लोहा चोरी का मामला नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कार्रवाई है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए नाम और नए तथ्य सामने आ रहे हैं।

इससे पहले पुलिस ने BSP के जनरल मैनेजर हिमांशु भूषण मलिक और असिस्टेंट जनरल मैनेजर मनोज कुमार देवांगन को भी गिरफ्तार किया था। जांच में आरोप है कि दोनों अधिकारी प्लांट के अंदर से गिरोह की मदद कर रहे थे।

पुलिस जांच के अनुसार, फ्लू डस्ट में आयरन स्क्रैप मिलाकर उसे प्लांट से बाहर भेजा जाता था। बाद में यह स्क्रैप एके ट्रेडर्स में जमा किया जाता था। फ्लाई ऐश और फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों रुपए का लोहा बाहर निकालने का खेल लंबे समय से चल रहा था।

26 मई 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एके ट्रेडर्स समेत कई ठिकानों पर छापा मारकर करीब 250 टन लौह स्क्रैप, कई हाईवा, ट्रक, जेसीबी और अन्य मशीनें जब्त की थीं। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

पुलिस का दावा है कि जांच अभी जारी है। यदि इस नेटवर्क में और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button