chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BAL SUDHAR GRIH | ये कैसी व्यवस्था ? बाल सुधार गृह से 8 फरार

रायपुर। महासमुंद के बाल सुधार गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग फरार हो गए। उन्होंने पहले खिड़की की ग्रिल तोड़ी, फिर 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार पर लगे कांटेदार तार काटकर भाग निकले। सभी पिछले 4-5 महीनों से रेप, चोरी, आबकारी और NDPS जैसे मामलों में यहां रखे गए थे।
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जिलेभर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दो फरार नाबालिग ओडिशा के रहने वाले हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह सुरक्षा में लापरवाही थी या किसी की मिलीभगत। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में प्रदेश के कई बाल सुधार गृहों से फरारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।



