chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH PROMOTION | मंत्रालय में 9 प्रमोशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में सचिवालय संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। राज्य प्रशासन ने 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति देते हुए नए पदों पर पदस्थ किया है। इनमें संजय कनाठे को निज सचिव से स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है।
इसके अलावा प्रतिभा हुमने, जयश्री सोनकर और ओंकार राम भुआर्य को अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं रेणु, मीरा, परवीन खान, रेखा साहू और प्रियंका देवांगन को सहायक अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को फिलहाल उनके वर्तमान विभागों में ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।



