chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR NIGAM ACTION | स्टेशन रोड पर निगम की रेड, गंदगी मिली तो ई-जुर्माना

रायपुर. रायपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर औचक जांच के दौरान 52 दुकानों और होटलों में स्वच्छता नियमों की अनदेखी मिली। इसके बाद निगम ने कुल 54,750 रुपए का ई-जुर्माना लगाया।
सूखा-गीला कचरा अलग नहीं रखने, सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाने और जैव-चिकित्सकीय कचरा बाहर फेंकने की शिकायतों पर टीम ने कार्रवाई की।
वहीं जयस्तम्भ चौक के पास पुरानी शराब भट्ठी में भी गंदगी मिलने पर संचालक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। निगम ने साफ कहा है कि दोबारा गंदगी मिली तो कार्रवाई और कड़ी होगी



