chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
IGKV PAPER LEAK | परीक्षा से 2 घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर

रायपुर. रायपुर के IGKV में सेमेस्टर परीक्षा से पहले कथित पेपर लीक का मामला सामने आया है। सुबह 10 बजे होने वाली Entomology की परीक्षा का प्रश्नपत्र करीब 8 बजे ही सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद छात्रों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र वायरल होने से परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में ABVP की रायपुर इकाई ने भी पेपर रद्द करने, उच्चस्तरीय जांच कराने और छात्रों के हित में उचित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पेपर लीक की पुष्टि या परीक्षा रद्द करने को लेकर कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। अब सबकी नजर प्रशासन के अगले फैसले पर है।



