chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ED RAID UPDATE | 3 शहरों में रेड, कांग्रेस का प्रदर्शन, जानिए अब तक क्या हुआ …


रायपुर।
रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में ED की कार्रवाई से आज फिर हलचल तेज हो गई।

शराब घोटाले से जुड़े मामले में ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के रायपुर और धमतरी स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की। दोनों जगह करीब 9 घंटे तक जांच चली और टीम कुछ अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई।

रायपुर के रवि नगर में रामगोपाल के करीबी कारोबारी अनूप अग्रवाल के ठिकाने पर भी ED ने दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले।

वहीं दुर्ग में बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता से जुड़े परिसरों पर भी ED की कार्रवाई हुई। दोनों को रामगोपाल अग्रवाल का करीबी बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान CRPF की तैनाती भी रही।

धमतरी में ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। नेताओं ने केंद्र सरकार और ED के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। हालांकि, इन आरोपों पर ED की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल ED की जांच में किन दस्तावेजों और लेन-देन को खंगाला गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button