chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHILAI STEEL PLANT | स्टील प्लांट से 10 हजार करोड़ की लोहा चोरी का दावा! विधायक ने DGP को लिखा पत्र

रायपुर। भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने भिलाई इस्पात संयंत्र से बड़े पैमाने पर कथित लोहा चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक ने दावा किया है कि पिछले करीब 40 वर्षों में BSP से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का लोहा चोरी हुआ।

इस मामले को लेकर उन्होंने छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम को पत्र लिखकर कथित लोहा चोरी के पूरे नेटवर्क की गंभीर और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विधायक ने ट्रांसपोर्टरों, प्लांट अधिकारियों, स्क्रैप से जुड़े वाहनों, कथित नेटवर्क और प्लांट से बाहर जाने वाले माल की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने RTO रिकॉर्ड, कथित ट्रांसपोर्टरों की संपत्ति और रसमड़ा की कुछ फैक्ट्रियों की भी जांच कराने की मांग की है।

रिकेश सेन का कहना है कि दुर्ग पुलिस ने लोहा चोरी के मामलों में कुछ आरोपियों पर कार्रवाई की है, लेकिन उनके मुताबिक जांच कथित नेटवर्क के मुख्य लोगों तक नहीं पहुंची है।

वहीं, दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने कहा है कि BSP लोहा चोरी के मामले में जांच चल रही है।

40 साल, 10 हजार करोड़ और कथित चोरी का नेटवर्क… विधायक के दावे ने BSP लोहा चोरी मामले को फिर गरमा दिया है।

नोट : विधायक के सोशल मीडिया पोस्ट और पत्र में किए गए 10 हजार करोड़ रुपये के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button