chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ में डबल वायरस अटैक!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इसी बीच कोरोना ने भी फिर दस्तक दे दी है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 170 के करीब पहुंच गया है। वहीं रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना के 1-1 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

राजधानी रायपुर स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में है। यहां अब तक 73 संक्रमित मिलने की जानकारी है। प्रदेश के 19 जिलों तक संक्रमण फैल चुका है। हालांकि राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों में माइल्ड लक्षण हैं और गंभीर मरीजों की संख्या नहीं बताई जा रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में भी स्वाइन फ्लू के नए केस सामने आ सकते हैं। मौसम में नमी के चलते सर्दी, खांसी, बुखार और गले में संक्रमण वाले मरीज बढ़ने की आशंका है।

इसी बीच रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना के नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग शुरू कर दी है। रायपुर का मरीज होम आइसोलेशन में है, जबकि राजनांदगांव के मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करने और समय पर डॉक्टर से जांच कराने को कहा गया है।

कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संक्रमण के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button