chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG ELECTRICITY BILL | इस महीने बिल देगा झटका! जानिए वजह …

रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सितंबर का महीना जेब पर भारी पड़ सकता है। करीब 65 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर इस बार 13 प्रतिशत FPPAS शुल्क का असर पड़ने की बात सामने आई है।
यानी बिजली की खपत भले ही उतनी ही रहे, लेकिन सितंबर में आने वाला बिल बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले महीनों में FPPAS की पूरी राशि वसूल नहीं हो पाई थी।
जुलाई में निर्धारित 18 प्रतिशत के मुकाबले सिर्फ 10 प्रतिशत शुल्क वसूला गया था। इसके बाद बचा हुआ 8 प्रतिशत और अगस्त का नया 5 प्रतिशत शुल्क जोड़कर कुल 13 प्रतिशत की वसूली की जा रही है।
इसका सीधा असर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है। सितंबर का बिजली बिल सिर्फ मौजूदा खपत का हिसाब नहीं, बल्कि पुराने बकाये और नए FPPAS शुल्क का बोझ भी लेकर आएगा।



