hindi newsनेशनलराजनीती

AMIT SHAH STATEMENT | जेन-जी आंदोलन पर शाह का जवाब, UCC पर बड़ा ऐलान!

 

मुंबई। मुंबई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कई बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। अगस्त में हुए जेन-जी आंदोलन से लेकर UCC और घुसपैठ तक, शाह ने सरकार का रुख साफ किया।

जेन-जी आंदोलन पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की अलग-अलग राय होना और उसका सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि इमरजेंसी कांग्रेस की संस्कृति है, भाजपा की नहीं।

शाह ने कहा कि भाजपा संवाद और चर्चा में विश्वास करती है और लोगों से बातचीत करती है।

अगस्त में जंतर-मंतर पर हुए युवा आंदोलन और 20 अगस्त के ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था। लाठीचार्ज के बाद विपक्ष ने संसद में अमित शाह से स्पष्टीकरण मांगा था। मार्च के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

2029 से पहले 21 राज्यों में UCC?

इसी कार्यक्रम में अमित शाह ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2029 से पहले भाजपा शासित 21 राज्यों में UCC लागू कर दिया जाएगा।

शाह ने कहा कि कई राज्यों में UCC लागू हो चुका है और बाकी भाजपा शासित राज्यों में भी इसे लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत का वैश्विक कद बढ़ने का दावा भी किया।

घुसपैठ पर भी शाह का सख्त रुख

अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर शाह ने कहा कि देश में मौजूद हर अवैध घुसपैठिये की पहचान की जाएगी और उसे बाहर निकाला जाएगा।

वहीं, गलवान के बाद भारत-चीन संबंधों पर सवाल पूछे जाने पर शाह ने कहा कि कुछ संवेदनशील मामलों की जानकारी सार्वजनिक करना राष्ट्रहित और सेना के हित में नहीं है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button