ADMINISTRATIVE ORDER | जांजगीर में अफसरों के काम बदले, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रशासनिक कामकाज में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। नए आदेश के तहत अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और शाखाओं की जिम्मेदारियां दी गई हैं।
CEO जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम को जनसमस्या निवारण शिविर, स्वीप, K.P.I., आकांक्षी जनपद, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, जल जीवन मिशन और कृषि से जुड़े कई कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जांजगीर समेत कई प्रशासनिक और राजस्व संबंधी कार्य सौंपे गए हैं। वहीं अपर कलेक्टर आरके तम्बोली को चांपा अनुभाग से जुड़े राजस्व प्रकरणों और विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी मिली है।
अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी को अकलतरा अनुभाग समेत कई विभागों का प्रभार दिया गया है। संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर को स्थापना, वित्त, खाद्य, DMF, IT और अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डिप्टी कलेक्टर स्तर पर देवेन्द्र चौधरी, रिचा सिंह, सुब्रत प्रधान, सुमित बघेल, शशि चौधरी, पवन कोसमा और परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर भावना साहू को भी अलग-अलग अनुविभाग और विभागीय जिम्मेदारियां दी गई हैं।



