chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG TENDER ALERT | 1 अक्टूबर से PWD के टेंडर में बड़ा बदलाव!

रायपुर। लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से नई टेंडर व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब विभाग की सभी नई निविदाएं GePNIC पोर्टल के जरिए जारी होंगी।
निविदा जारी करने से लेकर आवेदन, दस्तावेज और टेंडर के मूल्यांकन तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यानी नई निविदाओं में ऑफलाइन प्रक्रिया की भूमिका काफी कम हो जाएगी।
नई व्यवस्था में टेंडर में हिस्सा लेने वाले ठेकेदारों को GePNIC पोर्टल पर नामांकन कराना होगा। वहीं विभागीय अधिकारियों की User ID, Role Mapping और Digital Signature की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।



