chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG MAOIST DUMP | माओवादी डंप के 20 लाख कहां गए? दो DSP पर सवाल

 

कांकेर. कांकेर में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपये को लेकर अब पुलिस विभाग में ही सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि टोडेमरका और मरकाकोनारी के जंगलों से मिली रकम को तत्कालीन दो DSP ने सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय आपस में बांट लिया।

जानकारी के मुताबिक, मार्च-अप्रैल 2026 में सर्च ऑपरेशन के दौरान टोडेमरका से करीब 15 लाख और मरकाकोनारी से करीब 5 लाख रुपये बरामद होने की बात सामने आई थी।

मामला SP के संज्ञान में आने के बाद आंतरिक जांच भी कराई गई, लेकिन रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। इसी वजह से तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, 20 लाख की जगह 22 करोड़ रुपये बरामद होने की चर्चा भी इलाके में है। हालांकि 22 करोड़ रुपये बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button