chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MAHANADI WATER DISPUTE | अमित शाह के साथ बैठेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर 1 अक्टूबर का दिन बेहद अहम होने वाला है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बड़ी बैठक होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। ओडिशा के महाधिवक्ता पितांबर आचार्य ने बैठक की जानकारी दी है।

इससे पहले 20 सितंबर को विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी की भुवनेश्वर में मुलाकात हुई थी। दोनों राज्यों के बीच महानदी मुद्दे पर बातचीत आगे बढ़ी है और आपसी सहमति से समाधान तलाशने की कोशिश जारी है।

30 जुलाई को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में भी दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई थी। केंद्र के मुताबिक दोनों राज्य बातचीत और तकनीकी सहयोग के जरिए आपसी सहमति से समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

अब नजर 1 अक्टूबर की बैठक पर है कि महानदी के पानी को लेकर दोनों राज्यों की बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button