chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

AMIT JOGI POLICE STATION | गिरफ़्तारी देने थाने पहुंचे अमित जोगी ?

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लेकर कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अमित जोगी मंगलवार को खुद सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, अमित जोगी ने हाल ही में ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मुखौटों का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए जाने का आरोप है।

इस वीडियो को लेकर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा नेताओं ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

घर पर चस्पा किया गया था नोटिस

शिकायत के बाद पुलिस अमित जोगी के घर पहुंची थी, लेकिन उस समय वे गुजरात में थे। उनकी गैरमौजूदगी में पुलिस ने बंगले के गेट पर नोटिस चस्पा कर पूछताछ के लिए थाने में उपस्थित होने को कहा था। इसके बाद मंगलवार को वे खुद सिविल लाइन थाने पहुंचे।

इन धाराओं में दर्ज है केस

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 353 और 353(4) के साथ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अमित जोगी का पक्ष जान रही है। अब सबकी नजर पूछताछ के बाद पुलिस के अगले कदम पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button