chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH POLITICS | दो तस्वीरें, चार बड़े चेहरे! CG की सियासत में क्यों चर्चा?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में मंगलवार को दो ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनकी चर्चा शुरू हो गई। एक तस्वीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की है, तो दूसरी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की।

दीपक बैज रायपुर स्थित किरण सिंह देव के निवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे किरण देव से हुई इस मुलाकात को बैज ने शिष्टाचार भेंट बताया। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु और विधायक रामकुमार टोप्पो भी मौजूद रहे।

इसी दिन टीएस सिंहदेव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस भेंट को भी सौजन्य मुलाकात बताया गया है। दोनों नेताओं ने तस्वीरें साझा कीं।

दोनों मुलाकातें अलग-अलग वजहों से हुईं, लेकिन एक ही दिन सामने आई तस्वीरों ने राजनीतिक हलकों का ध्यान जरूर खींचा है। फिलहाल इन मुलाकातों से किसी नए राजनीतिक फैसले या समीकरण की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button