chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR RAID | GST का बड़ा छापा! बिल्डर्स के ठिकानों से क्या मिला?
रायपुर. रायपुर में GST विभाग ने मंगलवार को प्राइवेट बिल्डर्स से जुड़े कई ठिकानों पर दबिश दी। विभाग की टीम चौबे कॉलोनी, आमानाका और अन्य जगहों पर दस्तावेज और लेन-देन की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, टैक्स चोरी की सूचना के बाद GST अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। करीब 7 अधिकारियों की टीम अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रही है।
कार्रवाई के दौरान बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने की जानकारी सामने आई है। टीम दस्तावेजों, लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
मेग्नेटो मॉल समेत कई ठिकानों पर भी कार्रवाई की जानकारी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जांच में कितने रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है या किन लोगों और कंपनियों की भूमिका पाई गई है।
GST विभाग की कार्रवाई फिलहाल जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।



